Latest News

Showing posts with label hindi news. Show all posts
Showing posts with label hindi news. Show all posts

Wednesday, 2 August 2017

BREAKING:अभी-अभी मोदी का सबसे करीबी दिग्गज नेता हुआ कांग्रेस में शामिल,BJP मे आया जबरदस्त भूचाल...देखे

loading...
मोदी के करीबी दिग्गज नेता हुआ कांग्रेस में शामिल,तो कांग्रेस ने थमा दी कमान ,अब उनके प्लान पर चलेगी कांग्रेस,है बड़े रणनीतिकार...



गुजरात के सीएम रहते नरेंद्र मोदी के रणनीतिकार बनके प्रशांत किशोर ने उन्हें पीएम की कुर्सी तक पहुंचाने के लिए रणनीति बनाई थी. फिर मोदी-शाह से नाराजगी हुई तो बिहार में नीतीश कुमार और महागठबंधन के साथ खड़े होकर बीजेपी को चारों खाने चित्त करने में अपनी भूमिका अदा की. बाद में यूपी और पंजाब चुनाव में कांग्रेस के रणनीतिकार रहे पीके आजकल कांग्रेस से दूर हैं. दरअसल, यूपी की बड़ी हार ने पंजाब में कांग्रेस की बड़ी जीत पर बड़ा पर्दा जो डाल दिया है. लेकिन पीके फिलहाल कांग्रेस के खिलाफ नहीं जाना चाहते.

सियासी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इन दिनों वाईएसआर कांग्रेस के लिए सियासी रणनीति बना रहे हैं. उन्होंने आंध्र प्रदेश को इसलिए चुना है क्योंकि, वहां कांग्रेस लड़ाई में नहीं है. पीके के करीबियों की मानें तो उनको तेलंगाना में भी आमंत्रित किया गया लेकिन वहां कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है, इसलिए उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया. दरअसल, पीके कांग्रेस के खिलाफ नहीं जाना चाहते, उनके करीबियों का मानना है कि, पीके और राहुल गांधी में तमाम मुद्दों पर सहमति होती है और रही भी है, लेकिन कांग्रेस पार्टी राहुल के कहने पर चलती नहीं है.

सूत्रों के मुताबिक, पीके ने राहुल गांधी को दो टूक बता दिया है कि, उनके और राहुल गांधी बीच तकरीबन हर मुद्दे पर सहमति होती है लेकिन दुख की बात है कि, कांग्रेस पार्टी उसके उलट रणनीति बनाती है और नतीजा भी खिलाफ जाता है. पीके ने राहुल को उदाहरण देते हुए कहा है कि पंजाब में कांग्रेस ने उनकी रणनीति मानी तो आम आदमी पार्टी की हवा को रोककर सरकार बन गयी लेकिन यूपी में राहुल गांधी की सहमति के बावजूद कांग्रेस ने अलग रुख अपनाया और चुनाव में उसकी दुर्दशा हो गयी.

सूत्रों के मुताबिक, पीके ने राहुल से यूपी की हार के बाद अपनी बात रख दी है. भविष्य का प्लान भी बताया है. लेकिन वो तभी कांग्रेस के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं, जब पार्टी उनकी उन बातों पर पर पूरी तरह अमल करने को तैयार हो, कम से कम जिन पर उनके और राहुल के बीच सहमति हो, उन बातों को माना जाए. पीके ने राहुल से से इन अहम मुद्दों पर चर्चा की है.

1. यूपी में 27 साल यूपी बेहाल का नारा और किसान कर्ज माफी का दांव खेलकर कांग्रेस बेहतर कर सकती थी, लेकिन पार्टी ने उलट फैसला किया.

2. यूपी में प्रियंका गांधी को सीएम उम्मीदवार बनाने पर हमारी सहमति थी, लेकिन पार्टी तैयार नहीं हुई.

3. प्रियंका नहीं तो राहुल गांधी सीएम उम्मीदवार बनते, इस पर भी पीके और राहुल में सहमति थी, लेकिन पार्टी ने इसको भी नहीं माना.

4. आखिर में शीला दीक्षित के नाम के सहारे भी किसान यात्रा निकालकर सब ठीक चला. ब्राह्मण, राजपूत, मुस्लिम और गैर-जाटव दलित की रणनीति पर हम बेहतर कर रहे थे. लेकिन फिर पार्टी को रणनीति बदलने को मजबूर किया गया.

5. इसी ऊहापोह में नवंबर से लेकर तीन महीने कांग्रेस का चुनाव प्रचार यूपी में नहीं हुआ. क्योंकि अचानक सपा से गठबंधन की बात आ गयी, जिसके लिए राहुल और पीके सहमत नहीं थे. गठबंधन की बात आते ही पीके आगे यूपी में काम ही नहीं करना चाहते थे.

6. पीके को इन तीन महीनों में जबरन सपा से तालमेल करने को मजबूर किया गया, जिसके लिए दोनों ही तैयार नहीं थे. फिर भी पीछे हटने के बजाय दोनों ही पार्टी की रणनीति के मुताबिक आगे बढ़े.

7. पीके ने राहुल को चेताया था कि, सपा से तालमेल नुकसान का सौदा है और इससे बीजेपी को फायदा होगा. फिर भी दोनों को पार्टी की तय रणनीति के मुताबिक चलना पड़ा.


साथ ही पीके के करीबियों ने साफ किया है कि, बिहार के तख्ता पलट में उनका कोई भूमिका नहीं है. बेवजह उनको बदनाम किया जा रहा है. पीके के करीबियों का कहना है कि, वो अभी भी कांग्रेस और राहुल के साथ काम करने को तैयार हैं बशर्ते पार्टी उनकी कम से कम वो बातें मानने को तैयार हो जिस पर उनकी और राहुल की सहमति बने. पीके के करीबी कहते हैं कि, बिहार और नीतीश कुमार से तक़रीबन डेढ़ साल से उनका कोई लेना देना नहीं है.  


source by-dainikpostlive.blogspot.in

Thursday, 27 July 2017

बुरी खबर:- बहन ने किया खुलासा,इस भयंकर बिमारी से झुझ रहे है कपिल शर्मा...देखे विडियो

loading...
कॉमेडियन कपिल शर्मा को आज कोन नही जनता! अपनी मेंहनत के बलबूते पर आज पूरी दुनिया में राज कर रहे है! लेकिन आज कल कपिल शर्मा के दिन खरब चल रहे है! ऐसा कई बार देखने को मिल चूका है! जब शूटिंग की तैयारी पूरी हो गईं! फिल्म स्टार्स आ गए! और अचानक कपिल शर्मा की तबियत ख़राब हो जाती है! तीन बार ऐसा हुआ और तीनों बार कपिल को आनन् फानन में अस्पताल ले जाया गया! शूटिंग कैंसिल हुई और फिल्म स्टार्स को लौटना पड़ा!


बुधवार को फिल्म मुबारकांकी स्टारकास्ट अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज द कपिल शर्मा शोके सेट पर पहुंची! लेकिन उन्हें चार घंटे इंतजार करने के बावजूद बगैर शूटिंग ही लौटना पड़ा! कारण था,कपिल की तबीयत ठीक न होना! खुद कपिल ने अपनी तबीयत के बारे में मुबारकांकी टीम को बताया! और कहा कि वे फिर कभी इस एपिसोड की शूटिंग करेंगे! इस पूरे मामले में उनकी बहन पूजा देवगन का कहना कुछ और है!


एक न्यूज़ वेबसाइट के अनुसार पूजा ने कहा, “इन दिनों भाई (कपिल शर्मा) को हेल्थ से जुड़े कई इश्यूज हो रहे हैं! और लोग उन्हें अनप्रोफेशनल बता रहे हैं! वे काम का पूरा सम्मान करते हैं! और शूट कैंसल करने पर कभी कोई सफाई भी नहीं देंगे!पूजा की मानें तो उनके भाई कपिल डिप्रेशन से जूझ रहे हैं! लेकिन उन्होंने फैमिली मेंबर्स को इसके बारे में कुछ भी नहीं बताया! बता दें कि बीते सप्ताह जब कपिल को शुगर और ब्लड प्रेशर की शिकायत हुई! तो पूजा उन्हें देखने मुंबई आई थीं!


देखियें यह विडियो :- 

Wednesday, 26 July 2017

देशी जाट धर्मेन्द्र के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़,परिवार के इस सदस्य का हुआ असमय निधन !

loading...
भारत में शायद ही कोई ऐसा हो जो भारतीय सिनेमा के दिग्गज धर्मेंद्र देओल और उनके परिवार को न जानता हो. वही धर्म पाजी जिन्हें हम गर्म धर्म और यमला जाट के नाम से भी जानते हैं. बात कर रहे हैं धर्मेंद्र की ही. वैसे ये तो सब जानते है, कि धर्मेंद्र देओल के दो बेटे सनी और बॉबी देओल है और दोनों ही बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता है एवं पत्नी हेमा भी सांसद एवं अभिनेत्री हैं.



इनके अलावा धर्मेंद्र के भाई अजित सिंह देओल और उनके बेटे अभय देओल भी फिल्मो में नजर आ चुके है. उनकी बेटियों से भी लोग परिचित ही होंगे. मगर अब आप सोच रहे होंगे कि आज हम देओल परिवार की बात क्यों कर रहे है. आपको भी जानकर दुःख होगा कि बीती रात देओल परिवार के साथ एक बड़ा हादसा हो चुका है.



मीडिया की खबरों की माने तो कुछ दिन पहले तबियत बिगड़ने के कारण देओल परिवार के इस अहम सदस्य को मुंबई के जुहू के सनराइजेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. मगर अफ़सोस कि लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका. बता दे कि उनके आखिरी समय में भी पूरा परिवार उनके साथ ही था.

बीती रात अभय देओल के पिता और धर्मेंद्र के भाई अजित सिंह देओल का निधन हो चुका है. धर्मेन्द्र के प्रिय बड़े भाई अजित सिंह देओल एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे जिसके चलते ही उनका निधन हो गया. मगर अपने भाई की मौत के बाद धर्मेंद्र इतने दुखी हो चुके थे कि उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे.

बता दें कि देओल परिवार के इस दुःख में शामिल अजित सिंह के अंतिम संस्कार में फिल्म जगत की कई हस्तियां पहुंची थी. इनमें वीरू देवगन, अनिल शर्मा, अनीस बज्मी और अन्नू कपूर आदि भी शामिल है. धर्मेन्द्र को हंसमुख व्यक्ति के रूप में माना जाता है, मगर अब भाई के दुःख में उनका रो रो कर बुरा हाल हो चूका है !!! 

Wednesday, 19 July 2017

BREAKING:-अभी-अभी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पुरे देश मे शोक कि लहर...

loading...

हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार रात को असम की एक गायक ने आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस और सिंगर बिदिशा बेजबरुआ ने सुशांत लोक इलाके के सेक्टर 43 में फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। उनकी मौत की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। लेकिन उनके परिवार का कहना है कि उन्हें खुदकुशी करने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जबकि उनका परिवार गुरुग्राम के लिए रवाना हो चुका है। सूत्रों का कहना है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में कुछ परेशानियां चल रही थीं।




बता दें कि बिदिशा काफी अच्छी एक्ट्रेस थीं। Xanto Xixto Histo Pusto Moha Dusto नाम के एक नाटक में उनके किरदार रुनी की काफी तारीफ भी हुई थी। साल 2016 में उन्होंने गुजरात के एक शख्स से शादी कर ली थी। इसके बाद वह मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। हाल ही में वह दिल्ली लौटी थीं। 27 जून 2017 को बिदिशा ने रबींद्र भवन में एक बार फिर रुनी का किरदार अदा किया था। फिल्म जग्गा जासूस में भी किरदार किया है।


गुवाहाटी की उजान बाजार इलाके की रहने वाली बिदिशा ने कोटॉन कॉलेज के सेंटर फॉर मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया था। उन्होंने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट अॉफ मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में डिप्लोमा भी किया था। 

Wednesday, 12 July 2017

बड़ा-खुलासा: 53 शिवभक्तों की जान बचाने वाले ड्राइवर सलीम ने खुद बताई पुरी हकीकत,देखे विडियो

loading...
जम्मू कश्मीर में अमरनाथ से लौट रही यात्रियों की बस में सवार 53 लोगों की जान बचाने वाले बस ड्राइवर सलीम मिर्जा हर तरफ चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनकी बहादुरी के चर्चे सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों तक पहुंच चुके हैं। गुजरात पहुंचने के बाद एक अखबार को दिए इंटरव्यू में सलीम ने कहा कि उन्होंने भारतीय होने पर गर्व है और अगर भगवान शिव ने चाहा तो वह फिर अमरनाथ जाएंगे। सलीम ने आतंकी हमले की पूरी कहानी और अपना अनुभव विस्तार से बताया।



इस आतंकी हमले में मारे गए लोगों को याद करते हुए सलीम कहते हैं कि मैं दुखी हूं कि अपनी बस में सवार सभी यात्रियों की जान नहीं बचा सका। मुझे हमेशा इस बात का अफसोस रहेगा कि मैं सात जानें नहीं बचा पाया, पर इस बात का सुकून है कि 50 से ज्यादा लोगों को बचाकर मैं सुरक्षित स्थान पर ले जा सका। हर्ष की तारीफ करते हुए सलीम कहते हैं कि इसका पूरा श्रेय हर्ष भाई को जाता है, जो उस वक्त क्लीनर की सीट पर बैठे थे और उन्होंने ही मुझसे कहा था कि मैं बस को न रोकूं और तेजी से आगे बढ़ाता रहूं। उन्होंने ही मुझे नीचे की ओर झुक जाने की सलाह दी थीजैसे ही गोलियां चलीं, मैं नीचे फर्श पर लेट गया। मुझे नहीं पता था कि बस कहां जा रही है, लेकिन मैंने स्टियरिंग से अपना हाथ नहीं हटाया। इस बीच हर्ष भाई को वे गोलियां लग गईं जो मुझे लग सकती थीं, अगर मैं नीचे की तरफ झुका न होता।

सलीम ने बताया कि बस में पंक्चर की वजह से हम दो घंटे बीस मिनट लेट थे। यह हादसा रात 8 बजे के बाद हुआ जब ज्यादातर यात्री सो रहे थे। बस के मालिक के बेटे हर्षभाई, क्लीनर की सीट पर बैठे थे। जैसे ही आतंकियों ने फायरिंग शुरू की, उन्होंने मुझे नीचे झुक जाने को कहा। उन्होंने गजब की फुर्ती दिखाई। मालिक ने, भगवान ने अचानक मुझे हिम्मत दी। मैं बस को आगे बढ़ाता चला गया। इस दौरान यात्रियों काफी घबरा गए और चिल्लाने लगे। लेकिन मैंने पूरा ध्यान बस को आगे बढ़ाने पर दिया।


लीम के अनुसार, लगभग दो किलोमीटर बाद, मुझे सेना के लोग दिखे। मैंने बस को रोका और उन्हें बताने के लिए भागा कि हमारे साथ क्या हुआ है। उन्होंने तुंरत हमारी मदद की। उन्होंने मुझे और यात्रियों को संभाला, हमें हिम्मत बंधाई। सात लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। सेना के जवानों ने हमें सुरक्षित होने का अहसास कराया। बाद में कई लोग मेरे पास आए और कहा, ‘सलीम भाई सलाम।मैं आपको यह जरूर बताना चाहूंगा कि सेना के लोगों ने हमारा बहुत सहयोग किया। उन्होंने मेरा नाम और नंबर भी लिखा। उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया कि वे जल्द ही बस पर हमला करने वाले आतंकियों को पकड़ लेंगे। सलीम ने कहा कि अगर अल्लाह और शिवजी ने चाहा तो मैं फिर अमरनाथ जाऊंगा। 

  

Tuesday, 11 July 2017

आतंकी गोलियां बरसाते रहे, घायल सलीम ने बस नहीं रोकी और बचा ली 50 लोगों की जान

loading...
अमरनाथ यात्रियों पर हमले में मारे गए सभी श्रद्धालु गुजरात के रहने वाले हैं. इस हमले के दौरान बस के ड्राइवर ने अगर सही समय पर बस ना भगाई होती तो इसमें मरने वालों की संख्या ज्यादा हो सकती थी. इस बस के ड्राइवर सलीम के भाई जावेद मिर्जा ने वलसाड में मीडिया से बात की.


जावेद ने कहा कि सलीम ने उन्हें सोमवार रात को करीब 9.30 बजे फोन किया था और बस पर हुई फायरिंग के बारे में बताया था.

उसने कहा था कि फायरिंग के दौरान उसने बस नहीं रोकी, उसने सिर्फ श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए गाड़ी चलाना जारी रखा.

ड्राइवर सलीम के भाई जावेद ने बताया कि वो सात श्रद्धालुओं को नहीं बचा सका, लेकिन वो किसी तरह 50 श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में कामयाब रहा. मुझे अपने भाई पर गर्व है.

मालूम हो कि जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को अमरनाथ यात्रियों की एक बस को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी हमले की चपेट में आ गई, जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई.


हमले में पुलिसकर्मियों सहित 19 लोग घायल हुए हैं. जिनमें से चार की हालत नाजुक बताई जा रही है.  

Monday, 10 July 2017

अभी-अभी सबसे मशहूर अभिनेत्री कि हुई मोत से बॉलीवुड मे छाया मातम,जानकर आप भी चोंक जायेंगे !

loading...
बंगाली फिल्मों की वेटरन अभिनेत्री सुमिता सान्याल का 71 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया। उन्हें मुख्यरूप से 1971 में आई फिल्म आनंदमें रेनू का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है।




सुमिता ने फिल्‍म में अमिताभ बच्‍चन की प्रेमिका का किरदार निभाया था। सुमिता का असली नाम मंजुला सान्‍याल था और उनका जन्‍म 9 अक्‍टूबर, 1945 को दार्जिलिंग में हुआ था। सुमिता ने बंगाली में 40 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया जिनमें सगीना महतो में उनके हीरो दिलीप कुमार थे। इसके अलावा कुहेलीमें उन्‍हें बिस्वजीत और संध्या रॉय के साथ मुख्‍य भूमिका दी गई थी।




सुमिता ने आशीर्वाद, गुड्डी, मेरे अपने जैसी कई हिंदी फिल्‍मों, टेलीविजन सीरियलों व थियेटर के लिए भी काम किया था।


source by-news24.com

Sunday, 9 July 2017

BREAKING:अभी अभी: यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने छोड़ दी कुर्सी, वापस बने महंत!

loading...
गोरखपुर। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अपनी कुर्सी छोड़ दी है। योगी ने अब एक बार फिर महंत की भूमिका निभाने के लिए ये कदम उठाया है। आपको बता दें कि उत्‍तर प्रदेश के सीएम के साथ योगी आदित्‍यनाथ गोरक्षनाथ पीठ गोरखनाथ के महंत भी हैं। इस कारण योगी को आठ जुलाई और नौ जुलाई के दिन गोरखपुर में गुरु बनकर दीक्षा देनी है।



इस कारण योगी आठ जुलाई से गोरखपुर में हैं। यही कारण है कि वह इन दो दिनों में पूरी तरह से मठ के मुखिया की जिम्‍मेदारी निभाने की कोशिश कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ को सूबे के मुखिया से लेकर अपने गोरक्षपीठ मठ की धार्मिक परंपराओं की भी जिम्मेदारी निभानी है।


बता दें कि आठ जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से चलकर 10:30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे।

source by-ujjawalprabhat.com

Saturday, 8 July 2017

बड़ी-खबर: अभी-अभी बॉलीवुड के सुपरस्टार की अचानक हादसे में मौत के कारण फ़िल्मी जगत में मचा हडकंप.. देखें...

loading...
अभिनेता भरत की सड़क दुर्घटना में हुई मौत को लोग भूले ही नहीं कि एक और युवा अभिनेता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। यह दुर्घटना बीबीनगर के पास घटी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरंगल रेलवे गेट के शिवनगर निवासी सरोहा रूपेश और फरिजाना (फातिमा) को दो संतान है। अस्लम उर्फ करण सिंह (21) और सलमान है।

अस्लम तीन साल पहले काम की तलाश हैदराबाद गया। हैदराबाद में एक मित्र के सहयोग से उसे फिल्म में अभिनय करने लगा। पिछले साल से वो 'प्रेममयम्' फिल्म में अभिनेता के रूप में काम किया। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गयी। अगले महीने में इस फिल्म की आ़डियो और सिनेमा रिलीज की करने की भी तैयारी कर ली गयी।


अस्लम रमजान त्योहार के सिलसिले में शिवनगर आया था। बुधवार रात को काजीपेट निवासी अपने बचपन के एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर हैदराबाद के लिए रवाना हुआ। हनमकोंडा-हैदराबाद राष्ट्रीय राज मार्ग के बीबीनगर के पास अस्लम की मोटरसाइकिल डिवायडर से टकराई। इस दुर्घटना में अस्लम के सिर को गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पाताल में भर्ती करवाया गया है।


                                  Source By- liveindia-live

बुरी-खबर: क्रिकेट फेंस के लिए सबसे बुरी खबर,इस मशहूर क्रिकेटर का अचानक हुआ निधन !

loading...

कोलकाता: बंगाल और झारखंड के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर गौड़ घोष का आज निधन हो गया.

वह 77 बरस के थे.

दायें हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर घोष ने 1960-61 से 1970-71 के बीच 17 प्रथम श्रेणी मैच खेले.

वह 2005-06 और 2006-07 में बंगाल की जूनियर टीम के चयनकर्ता भी रहे.


बंगाल क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव सुबीर गांगुली ने कहा, ''हमने शोकाकुल परिवार को अपनी संवेदानाएं जाहिर की हैं और भागवान से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं.''

Thursday, 29 June 2017

अभी-अभी चीन और पाकिस्तान ने भारत पर एक साथ बोल दिया हमला, दोनों पर भारी पड़ रही है भारतीय सेना...

loading...
पिछले 4 दिनों से पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम से सटे चीन के बॉर्डर पर तनाव है। भारत और चीन की सेनाएं आमने-सामने हैं। वहीं पाकिस्तान भी फायरिंग कर रहा है। अभी मिल रही खबरों के मुताबिक पाकिस्तान सुबह से loc पर फायरिंग कर रहा है और सेना इसका मुहतोड़ जवाब दे रहा है



कल चीन ने बॉर्डर पर टैंक तैनात किए थे आज भारत ने बॉर्डर पर अपने सबसे शक्तिशाली टैंक भेज दिए हैं। बता दें कि चीन ने भारतीय सैनिकों पर बॉर्डर में घुसने और सड़क निर्माण का काम रोकने का आरोप लगाया है।
चीनी सेना ने भारत के दो बंकरों को तोड़ दिया और कहा कि ये चीन की सीमा में बने हुए थे। बीजिंग से भी चीन सख्त संदेश दे रहा है और बॉर्डर पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगातार लगा रहा है। हम समझने का प्रयास करते हैं कि आखिर क्या है सिक्किम में बॉर्डर पर विवाद का कारण।
बॉर्डर पर चीन को रास नहीं आ रही भारत की तैयारियां :
मोदी सरकार ने पिछले तीन साल में चीन सीमा पर सैन्य तैयारियां तेज की है। पीएम मोदी ने चीन सीमा के लिए 1 लाख सैनिकों की माउंटेन स्ट्राइक कोर बनाने, फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की डील, समंदर में नेवी के लिए अमेरिका से गार्डियन ड्रोन की खरीद, अमेरिकी लड़ाकू विमान F-16 का भारत में निर्माण, हॉवित्जर तोप की खरीद समेत कई कदम उठाए हैं जिससे चीन बौखलाया हुआ है। इसके अलावा चीन सीमा से लगते इलाकों बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए भी कदम उठाए गए हैं। जैसे चीन बॉर्डर के पास ग्लोबमास्टर विमान की लैडिंग, असम में चीन सीमा तक जाने वाले सड़क पुल का निर्माण, लेह तक रेल मार्ग का विस्तार आदि कई कदम ऐसे है जिसे चीन बॉर्डर पर भारत की बढ़ती तैयारियों के रूप में देखता है।
अमेरिका से दोस्ती भी चीन को खटक रही :
पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा से भी चीन काफी बौखलाया हुआ है। ट्रंप-मोदी की दोस्ती की तस्वीरों के बाद चीन की प्रतिक्रिया आई थी कि भारत गुटनिरपेक्षता की अपनी नीती छोड़कर अमेरिका के साथ चीन के खिलाफ खड़ा हो रहा है ये भारत के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है।
चीन क्यों नहीं बन सकता भारत का स्वाभाविक दोस्त?

कई मामलों पर दो पड़ोसी देश भारत और चीन आमने-सामने हैं। हाल में दलाई लामा की अरुणाचल यात्रा को लेकर भी चीन ने आपत्ति जताई थी। जबकि भारत ने उस शुद्ध आध्यात्मिक यात्रा बताया था। इससे पहले भारत ने चीन-पाकिस्तान की सीपीईसी प्रोजेक्ट से दूरी बनाई थी तब भी चीन ने भारत पर निशाना साधा था। एनएसजी में भारत की एंट्री में भी ची बाधा बनता रहा है। पाकिस्तान से सक्रिय हाफिज सईद समेत तमाम आतंकियों पर बैन लगवाने की भारत की कोशिशों में भी चीन अड़ंगा लगाता रहा है। दक्षिण चीन सागर में भी भारत अमेरिका और जापान के साथ मिलकर चीन की दादागीरी का विरोध करता रहा है। ये सभी बातें चीन को खटकती रही हैं। ऐसे माहौल में चीन और भारत के बीच सहयोग की संभावनाएं बहुत कम है। इसको ध्यान में रखते ही भारत आगे बढ़ रहा है।

Wednesday, 28 June 2017

अभी-अभी: मशहूर क्रिकेटर का परिवार सहित कार दुर्घटना से क्रिकेट जगत में पसरा मातम, अब कौन होगा अगला.. देखें...

loading...
अनुभवी बांग्लादेशी क्रिकेट खिलाड़ी अब्दुर रज्जाक और उनके परिवार का सोमवार, 27 जून को गोपालगंज में एक कार एक्सीडेंट हो गया. कार में अब्दुर रज्जाक और उनका पूरा परिवार मौजूद था और सभी को काफी गंभीर चोटें भी आई. मगर उचित समय पर मिले बेहतर उपचार के कारण अब्दुर रज्जाक और उनके परिवार को मौत से मुहं से बाहर निकाल लिया गया. हाल में ही मिली एक जानकारी के अनुसान अब अब्दुर रज्जाक एंड फैमिली खतरे से बाहर हैं.


मुशफिकुर ने दी जानकारी
अब्दुर रज्जाक के कार एक्सीडेंट की जानकारी बांग्लादेशी टेस्ट टीम के कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ मुशफिकुर रहीम में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये खेल प्रेमियों तक पहुंचाई. मुशफिकर रहीम ने अपने ऑफिसियल फेसबुक अकाउंट पेज पर लिखा, कि

हमारे अपने रज्जाक राज़ भाई का एक बहुत ही गंभीर एक्सीडेंट हो गया हैं. यह एक्सीडेंट उनके खुलना वापस आते हुए हुआ हैं. मेरी आप सभी से गुजारिश हैं, कि उनके लिए दुआ मांगे..!!” 

है खतरे से बाहर
बांग्लादेश न्यूज़ मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, 35 वर्षीय दिग्गज लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज़ अब पूरी तरह खतरे से बाहर हैं, लेकिन अभी भी डॉक्टर्स ने उन्हें किसी से भी बातचीत करने से साफ़ मना किया हैं.
आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि अब्दुर रज्जाक अपने पूरे परिवार के साथ अपनी कार से खुलना आ रहे थे, लेकिन रास्ते में उनके और उनके परिवार के साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया.

2004 से हुई थी शुरुआत

अब्दुर रज्जाक ने साल 2004 से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था और अभी तक बांग्लादेश के लिए अब्दुर रज्जाक 12 टेस्ट मैच, 153 वनडे और 34 टी ट्वेंटी मुकाबलें खेल चुके हैं. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अब्दुर रज्जाक के नाम 274 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हैं. अब्दुर रज्जाक बांग्लादेश के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने गेंदबाजों में से एक हैं.

Wednesday, 21 June 2017

अभी-अभी: पाकिस्तान से हार के बाद सदमे में आकर इस मशहूर क्रिकेटर ने लगाई फांसी, क्रिकेट जगत सहित पुरे देश में शौक की लहर.. देखें...

loading...
विदर्भ के लिए 6 रणजी मैच खेल चुके पूर्व क्रिकेटर अमोल जिच्खर की लाश मिलते ही क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया है। क्रिकेट प्रेमियों में इस खबर को सुनते ही दुख की लहर दौड़ गई है। जानकारी के मुताबिक 38 साल के क्रिकेटर को आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही थी। जिसके बाद पूरा परिवार डिप्रेशन में चला गया था।


पुलिस ने बताया कि पहली नजर में ये पता लगता है कि अमोल ने पंखे से लटक कर आत्म हत्या की है। हालांकि ये अभी तक पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है कि क्या वाकई आर्थिक कारण ही उनकी जान ले बैठा या फिर कुछ और वजह है जो छिपी हुई है।



परिवार में उनका पत्नी और एक बेटा है। उनके देहांत के बाद उनके परिवार की हालत औऱ भी ज्यादा खराब हो गई है। पाकिस्तान से भारत के हारने के बाद पंखे से लटकी मिली इस बड़े भारतीय क्रिकेटर की लाश, पूरे देश में छाया मातम ।

source by-http://newscdn.newsrep.net
appeared first on-http://www.samacharnama.com/

Monday, 19 June 2017

BREAKING:भरी सभा में कांग्रेसी नेता ने राहुल गांधी को शहीद बोल दिया ! पढ़िए पुरी रिपोर्ट

loading...
नई दिल्ली: कभी-कभी नेता भरी सभा में कुछ ऐसा बोल जाते हैं जिसपर उनका मजाक बन जाता है। ऐसा ही कुछ कांग्रेस के नेता के साथ हुआ। जहां एक कांग्रेस के एक नेता ने मंच से ऐसा बयान दे दिया कि बवाल मच गया है। इन कांग्रेसी नेता का वीडियो फेसबुक पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में कांग्रेसी नेता ने राहुल गांधी को शहीद बोल दिया।


राहुल गांधी को बता दिया शहीद :
दरअसल, फेसबुक के जरिए कांग्रेस जनसभा का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक कांग्रेस नेता जनता को संबोधित करते हुए दिख रहे हैं। शेयर किए गए इस वीडियो में उन्होंने कहा है कि – ‘देश के लिए श्रीमती इंदिरा गांधी शहीद हो गईं। राहुल गांधी जी शहीद हो गए।नेता के इतना कहते ही इस जनसभा में मौजूद पीछे बैठे एक शख्स ने उनको टोकते हुए कहा कि राहुल गांधी तो अभी जिंदा हैं।

हालांकि, इस वीडियो को देखकर साफ तौर नहीं कहा जा सकता कि यह कहां का है। वीडियो से जनसभा को संबोधित कर रहे कांग्रेस नेता के बारे में भी जानकारी नहीं मिलती है। इस वीडियो को फेसबुक पेज पर सुशांत सिन्हा नाम के शख्स ने शेयर किया है। सिन्हा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है, ‘ये लीजिए। कांग्रेस वालों को तो ये भी नहीं पता राहुल गांधी जिंदा है या नहीं।

खूब वायरल हो रहा है ये वीडियो :
हालांकि यह वीडियो, सिर्फ 16 सेंकड का है लेकिन इसे काफी संख्या में फेसबुक यूजर्स देख और शेयर कर चुके हैं।  हालांकि, हम यानी न्यूजट्रेंड इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी संसद में वित्त विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा की जुबान फिसल गई और उनके मुंह से अडाणी की जगह भाजपा के वरिष्ठ नेता आडवाणी का नाम निकल गया।

हालांकि दीपेंद्र हुड्डा ने इसके लिए माफी मांगी थी। दरअसल, हुड्डा जब विधेयक पर चर्चा के दौरान एनडीए की नीतियों का जिक्र कर रहे थे उसी दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि बीजेपी सरकार अडाणी और अंबानी जैसों को फायदा पहुंचा रही है। इस दौरान उन्होंने कई बार अडाणी और अंबानी का नाम लिया।

                 Source by:- newstrend.com


Contact Form

Name

Email *

Message *

Recent Post