Latest News

Showing posts with label jan-dhan. Show all posts
Showing posts with label jan-dhan. Show all posts

Saturday, 21 January 2017

खुशखबरी : जनधन खाताधारकों को 3 साल का फ्री इंश्योरेंस देगी सरकार

loading...
नई दिल्ली। केंद्र सरकार गरीबों के लिए एक ऐसी इंश्योरेंस स्कीम लाने जा रही है। इसमें प्रधानमंत्री जन धन योजना के खाता धारकों को 2 लाख का मुफ्त बीमा कवर मिलेगा। इसके साथ ही तीन साल के लिए यह स्कीम दी जा रही है। साथ ही केंद्र इसके जरिए गरीबों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करेगी।



गौरतलब है कि जन धन योजना के तहत 27 करोड़ बैंक खाते खोले गए हैं। इनमें से 16 करोड़ आधार से जुड़े हैं। अगर इंश्योरेंस स्कीम के तहत ऐक्सिडेंट और लाइफ इंश्योरेंस कवर दोनों दिया जाता है, तो इससे सरकार पर 9,000 करोड़ रुपए का बोझ बढ़ेगा।

एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि जिस नई योजना पर विचार हो रहा है, सरकार उसके लिए लाइफ और ऐक्सिडेंटल इंश्योरेंस स्कीम दोनों का ही प्रीमियम दे सकती है। जनरल इंश्योरेंस स्कीम तुरंत सभी जन धन अकाउंट होल्डर्स को ऑफर की जाएगी।

गौरतलब है कि साल 2014 में केंद्र सरकार ने तीन सामाजिक सुरक्षा प्रोग्राम- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (दुर्घटना बीमा के लिए सालाना 12 रुपए) , प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (330 रुपए का शुरुआती प्रीमियम) शुरू की थी। इसमें ऐक्सिडेंटल डेथ कवर और डिसेबिलिटी शामिल हैं। दोनों ही मामलों में 2 लाख रुपए तक का लाभ बीमाधारक को दिया जाता है.

तीसरी योजना अटल पेंशन योजना थी। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, 3.06 करोड़ लोग प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और 9.72 करोड़ प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़े हैं।


Contact Form

Name

Email *

Message *

Recent Post