Latest News

Showing posts with label congress. Show all posts
Showing posts with label congress. Show all posts

Monday, 19 June 2017

BREAKING:भरी सभा में कांग्रेसी नेता ने राहुल गांधी को शहीद बोल दिया ! पढ़िए पुरी रिपोर्ट

loading...
नई दिल्ली: कभी-कभी नेता भरी सभा में कुछ ऐसा बोल जाते हैं जिसपर उनका मजाक बन जाता है। ऐसा ही कुछ कांग्रेस के नेता के साथ हुआ। जहां एक कांग्रेस के एक नेता ने मंच से ऐसा बयान दे दिया कि बवाल मच गया है। इन कांग्रेसी नेता का वीडियो फेसबुक पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में कांग्रेसी नेता ने राहुल गांधी को शहीद बोल दिया।


राहुल गांधी को बता दिया शहीद :
दरअसल, फेसबुक के जरिए कांग्रेस जनसभा का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक कांग्रेस नेता जनता को संबोधित करते हुए दिख रहे हैं। शेयर किए गए इस वीडियो में उन्होंने कहा है कि – ‘देश के लिए श्रीमती इंदिरा गांधी शहीद हो गईं। राहुल गांधी जी शहीद हो गए।’ नेता के इतना कहते ही इस जनसभा में मौजूद पीछे बैठे एक शख्स ने उनको टोकते हुए कहा कि राहुल गांधी तो अभी जिंदा हैं।

हालांकि, इस वीडियो को देखकर साफ तौर नहीं कहा जा सकता कि यह कहां का है। वीडियो से जनसभा को संबोधित कर रहे कांग्रेस नेता के बारे में भी जानकारी नहीं मिलती है। इस वीडियो को फेसबुक पेज पर सुशांत सिन्हा नाम के शख्स ने शेयर किया है। सिन्हा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है, ‘ये लीजिए। कांग्रेस वालों को तो ये भी नहीं पता राहुल गांधी जिंदा है या नहीं।’

खूब वायरल हो रहा है ये वीडियो :
हालांकि यह वीडियो, सिर्फ 16 सेंकड का है लेकिन इसे काफी संख्या में फेसबुक यूजर्स देख और शेयर कर चुके हैं।  हालांकि, हम यानी न्यूजट्रेंड इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी संसद में वित्त विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा की जुबान फिसल गई और उनके मुंह से अडाणी की जगह भाजपा के वरिष्ठ नेता आडवाणी का नाम निकल गया।

हालांकि दीपेंद्र हुड्डा ने इसके लिए माफी मांगी थी। दरअसल, हुड्डा जब विधेयक पर चर्चा के दौरान एनडीए की नीतियों का जिक्र कर रहे थे उसी दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि बीजेपी सरकार अडाणी और अंबानी जैसों को फायदा पहुंचा रही है। इस दौरान उन्होंने कई बार अडाणी और अंबानी का नाम लिया।

                 Source by:- newstrend.com


Contact Form

Name

Email *

Message *

Recent Post