गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कुर्सी छोड़
दी है। योगी ने अब एक बार फिर महंत की भूमिका निभाने के लिए ये कदम उठाया है। आपको
बता दें कि उत्तर प्रदेश के सीएम के साथ योगी आदित्यनाथ गोरक्षनाथ पीठ गोरखनाथ
के महंत भी हैं। इस कारण योगी को आठ जुलाई और नौ जुलाई के दिन गोरखपुर में गुरु
बनकर दीक्षा देनी है।
इस कारण योगी आठ जुलाई से गोरखपुर में हैं। यही कारण है कि वह इन दो दिनों में
पूरी तरह से मठ के मुखिया की जिम्मेदारी निभाने की कोशिश कर रहे हैं। योगी
आदित्यनाथ को सूबे के मुखिया से लेकर अपने गोरक्षपीठ मठ की धार्मिक परंपराओं की भी
जिम्मेदारी निभानी है।
बता दें कि आठ जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से चलकर 10:30
बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे।
source by-ujjawalprabhat.com
