Latest News

Showing posts with label Lifestyle. Show all posts
Showing posts with label Lifestyle. Show all posts

Sunday, 9 April 2017

खुशखबरी:अगर SBI में खाता है तो मिलेंगे 15000 रुपये महीना, आना-जाना और खाना फ्री

loading...
शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर अगर आप गांव में कुछ महीने काम करना चाहते हैं तो भारतीय स्‍टेट बैंक (एसबीआई) आपको यह मौका दे रहा है।



बैंक ने एक यूथ फेलोशिप प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके तहत आप गांव की सूरत बदलने में मदद कर सकते हैं। गांव में काम करने के लिए आप यहां के लोगों के काम में मदद के अलावा यहां के बच्‍चों को पढ़ा सकते हैं।



इस काम के लिए एसबीआई आपको न सिर्फ ट्रेनिंग देगा, बल्कि हर महीने 15 हजार रुपए का स्‍टाइपेंड भी मिलेगा। इस फेलोशिप के तहत काम करने के लिए स्‍टाइपेंड के अलावा मेडिकल अलाउंस और ट्रैवलिंग अलाउंस भी मिलता है।एसबीआई यूथ फेलोशिप 13 महीने का प्रोग्राम है। इसके तहत ग्रेजुएट और यंग प्रोफेशनल्‍स को अनुभवी एनजीओ के साथ मिलकर गांवों में काम करने का मौका दिया जाता है।इसके जरिए युवा न सिर्फ एंटरप्रेन्‍योरशिप की कला सीखते हैं, बल्कि उन्‍हें कई प्रोजेक्‍ट्स को लीड करने का भी मौका मिलता है। इन प्रोजेक्‍ट्स से आप गांवों की स्थिति बदलने में मदद कर सकते हैं।



इस यूथ फेलोशिप के तहत कई प्रोजेक्‍ट्स शामिल किए गए हैं। इसमें बच्‍चों को पढ़ाने समेत यहां के लोगों को आत्‍मनिर्भर बनाने के लिए उन्‍हें एंटरप्रेन्‍योरशिप की ट्रेनिंग देना भी शामिल है।एसबीआई यूथ फेलोशिप प्रोग्राम की वेबसाइट के मुताबिक, इस यूथ फेलोशिप में काम करने के लिए आपको सिर्फ 15 हजार रुपए का स्‍टाइपेंड ही नहीं मिलेगा, बल्कि जब आप इसे पूरा कर लेंगे, तो आपको 30 हजार रुपए का रीएडजस्‍टमेंट अलाउंस भी दिया जाएगा।


Contact Form

Name

Email *

Message *

Recent Post