Latest News

Friday, 24 February 2017

मिशाल :बेटी ने अपना लीवर दान देकर बचाई पिता की जान !

loading...
गुजरात के बारदोली स्थित में गोविंदाश्रम मंदिर के पुजारी को उनकी बेटी ने अपना लीवर देकर पिता को नया जीवन दिया । लाडली ने पिता की जान बचाकर समाज में अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। कहा जाता है कि बेटी को पिता के प्रति सबसे ज्यादा लगाव होता है। पिता को दुखी देख उनकी लाडली कभी खुश नहीं रहती। बारदोली में भी एक बेटी ने अपने पिता को मौत के मुंह से बचाई।  जयेश पंडया पिछले 30 सालों से गोविंदाश्रम में पुजारी है। जयेश लंबे समय से लीवर की बीमारी से त्रस्त थे। काफी उपचार के बाद भी उनकी लीवर की बीमारी ठीक नहीं हुई थी। इस दौरान चिकित्सकों ने पुजारी को लीवर ट्रांसप्लांट ही एक मात्र विकल्प बताया। लीवर ट्रांसप्लांट के लिए लीवर डोनर और इलाज के लिए पैसे परिवार के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी।



मंदिर ट्रस्ट से मदद का आश्वासन मिलने पर लीवर डोनर की खोजबीन शुरू की गई, लेकिन परिजनों को लीवर डोनर नहीं मिल सका। पिता की हालत देख पुजारी पुत्री हिरल लीवर का हिस्सा देने के लिए तैयार हो गई। वहीं जयेश अपनी लाडली की जान जोखिम में डालने से मना कर दिया। बेटी की जिद्द के सामने पिता को झुकना पड़ा। चिकित्सकीय जांच के बाद पिता और बेटी को मुंबई की ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लाडली ने लीवर का एक हिस्सा देकर पिता का नया जीवन दिया। ऑपरेशन सफल रहने पर परिजनों और मंदिर ट्रस्ट ने राहत की सांस ली। पुजारी जयेश की पुत्री हिरल फार्मसी में पढ़ाई करती है।


Thursday, 23 February 2017

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने फेंस के लिए शेयर किया अपना whatsapp नंबर ,आप भी कर सकते है बातचीत

loading...

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने फिल्म के प्रचार का एक अलग तरीका निकाला है. वह अपनी अगामी फिल्म फिल्लौरीके लिए प्रशंसकों के साथ वाट्स एप पर जुड़ी हैं. फिल्म के प्रचार के सिलसिले में वह हर सप्ताह प्रशंसकों से बात करेंगी.


यह नंबर 9867473178 है. प्रशंसकों को अपने वाट्स एप कॉन्टैक्ट में शशि को जोड़ना होगा, जिसके बाद उन्हें शशि से सीधे जुड़ने का मौका मिल जाएगा. फिल्म के प्रचार अभियान के दौरान यह नंबर लगातार उपयोग किया जाएगा. इसे फिल्म प्रमोशनल का नया तरीका माना जा रहा है.

फॉक्स स्टार स्टूडियोज की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर शिखा कपूर ने बताया, “हम अपनी फिल्म को लेकर लगातार नए विचार तैयार करते रहना चाहते हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस फिल्म से जुड़ सकें.

इस फिल्म में अनुष्का भूत का किरदार निभा रही हैं. उन्होंने इस नए प्रचार तरीके के लिए अपना निजी नंबर शशि के नाम से रजिस्टर कराया है, जो फिल्म में उनके किरदार का नाम है. वह वाट्सऐप के वीडियो कॉलिंग फीचर से प्रशंसकों के साथ बात करेंगी.

Tuesday, 7 February 2017

बड़ी-खबर : अभी-अभी सिम कार्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फेसला,पढ़े पुरी रिपोर्ट

loading...
देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया है कि एक साल में सभी सर्विस प्रोवाइडर अपने ग्राहकों के सिम का वेरिफिकेशन करें वरना सारे नंबर बंद कर दें। आधार कार्ड से फोन नंबर का लिंक होना जरुरी है।


देश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं व फर्जी सिम से आतंकी खतरे की साजिश रची जाती है जो राष्ट्रिय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। ऐसे में 95 करोड़ उपभोक्ताओं के नंबर का फिर से वेरिफिकेश हो। गौरतलब है कि 5 करोड़ फर्जी सिम कार्ड है, जिनका कोई डाटा सही तरह से मौजूद नहीं। सभी फर्जी पहचान पत्र पर लिए गए है।

एक्सपर्ट विजय मुखी के मुताबिक कंपनियां बिजनेस बढ़ाने के लिए अपने एजेंट प्रोवाइडर को नए-नए ऑफर देती है। बिजनेस बढ़ने के लिए वह सही तरह वेरिफिकेशन नहीं करते, जहां फर्जीवाड़ा होता है। इसके बारे में पुलिस पता तक नहीं कर पाती। ऐसे में कोर्ट का निर्णय सही है, लेकिन ऐसी कंपनियां होने नहीं देगी। वो इस फैसले को चैलेंज करेंगी, इसमें उनका नुकसान होगा।



Monday, 6 February 2017

HEALTH: ज्यादा दवा खाने के हो सकते है बॉडी पर ये खतरनाक साइड इफेक्ट ,जानिए

loading...
दवा के साइड इफेक्ट का मतलब है शरीर पर दवा का अनचाहा प्रभाव। कई दवाइयाँ हैं जिनके साइड इफ़ेक्ट्स हैं और कई बार तो ये बहुत घातक साबित होते हैं। ब्लड प्रेशर से संबन्धित दवाइयों के लिए लोगों पर विपरीत प्रभाव होते हैं।



समय के अनुसार ये प्रभाव डाल सकती हैं, इस प्रभाव से छुटकारा दिलाने के लिए आपके डॉक्टर या नर्स आपकी दवाइयों को एडजस्ट कर सकते हैं। कोई भी दवा विपरीत प्रभाव डाल सकती हैं और ब्लड प्रेशर लेवल को नियमित करने वाली दवाइयाँ भी इनमें से ही एक हैं।

किसी को एक दवाई से खांसी हो सकती है, जब कि अन्य व्यक्ति को खांसी नहीं होकर आलसपन या पेट में गड़बड़ हो सकती है। यदि आपको एक दवाई से समस्या है तो इसका ये मतलब नहीं है कि दूसरी दवाई भी आपके विपरीत असर डालेगी।

अधिकतर दवाइयों के साथ एक इन्फोर्मेशन लीफ़लेट आता है जिसमें उसके विपरीत प्रभावों के बारे में लिखा होता है। यदि आप वास्तव में इस बारे में सोचते हैं तो आपको अपने डॉक्टर, नर्स या मेडिकल वाले से इस बारे में बात करनी चाहिए।

कई बार आप जो दवाइयाँ ले रहे हैं वो अन्य दवाइयों के साथ मिलकर साइड इफेक्ट करती हैं। अपने डॉक्टर या नर्स उन सभी दवाइयों के बारे में बताएं जो आप ले रहे हैं। कई विपरीत असर समय से साथ खत्म हो जाते हैं जब आपका शरीर उन दवाइयों के अनुसार एडजेक्ट होने लगता हैं।

आपको अपनी दवाई का सेवन या अन्य दवाइयों के साथ उनका कम मात्रा में ही करना चाहिए। कुछ दवाइयों की कम डोज़ लेना भी प्रभावी हो सकता है। आपके डॉक्टर या नर्स आपकी दवाइयों को पूरी तरह बदल सकते हैं।


Contact Form

Name

Email *

Message *

Recent Post